अररिया के सभी प्रखंडों में निकली भव्य तिरंगा यात्र
अररिया, 12 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस-2026 एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत बुधवार को अररिया जिले के सभी प्रखंडों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
अररिया, फारबिसगंज, नरपतगंज, भरगामा, रानीगंज, जोकीहाट, पलासी, कुर्साकांटा एवं सिकटी प्रखंडों में आयोजित यात्रा में पदाधिकारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, जीविका दीदियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया।
जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं जीविका समूहों द्वारा भी अलग-अलग क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को व्यापक जनभागीदारी मिली।