दिलीप बिश्वास पलासी (अररिया)। पलासी थाना क्षेत्र के बरबट्टा पंचायत के वार्ड संख्या-3 में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रूपेश कुमार यादव उर्फ बच्चू, पिता स्व. दिनेश यादव के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि करंट लगने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पलासी लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मो. मियाज ने जांच के बाद रूपेश कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।