देशभक्ति के रंग में रंगा सिकटी का भीड़भीरी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा
सिकटी /अररिया
देशभक्ति के रंग में रंगा सिकटी का भीड़भीरी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा ने पूरे इलाके में जोश भर दिया।भीड़भीरी पंचायत में तिरंगा यात्रा, ग्रामीणों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा
अररिया के सिकटी प्रखंड अंतर्गत भीड़भीरी पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार मंडल की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत मसूण्डा मध्य विद्यालय से हुई। इसके बाद तिरंगा यात्रा डब्ल्यूपीयू वार्ड नंबर 9 से होते हुए वार्ड नंबर 8 तक पहुंची और पुनः मसूण्डा मध्य विद्यालय में पहुंचकर यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों और सफाई कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।तिरंगा यात्रा में ग्रामीणों और सफाई कर्मचारियों की भागीदारी ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया।
मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार मंडल के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में पंचायत के लोगों की सक्रिय मौजूदगी खास आकर्षण रही।
तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति के संदेश के साथ निकली यह यात्रा लोगों के बीच एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश छोड़ गई।