सहरसा में ANM छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सहरसा जिला के ANM होटल की छात्राओं ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर छात्राएं देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुईं। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। छात्राओं ने लोगों को देश की आजादी के महत्व और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का संदेश दिया। यात्रा में शामिल छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा। छात्राओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
BYTE: सुहाना कुमारी, प्राचार्य, ANM हॉस्टल
संवाददाता – विकास कुमार, सहरसा
मो.: 7545820714