द्विजदेनी क्लब के द्वारा छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
मुन्ना ठाकुर
फारबिसगंज (अररिया).स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी के प्रांगण में पं. रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब के द्वारा छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता हिंदी सेवी अरविन्द ठाकुर ने की। मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले ली अकादमी के मेधावी छात्र चरित कुमार राय और छात्रा प्रियंका कुमारी एवं द्विजदेनी स्मारक उच्च विद्यालय की छात्रा जागृति कुमारी को क्लब के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी, सभाध्यक्ष अरविन्द ठाकुर, शिक्षक रति चन्द यादव, शिक्षक नागेंद्र शुक्ला, समाजसेवी सुनील दास और पलक धारी मंडल के द्वारा पाठ्य पुस्तक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया गया। उपस्थित सज्जनों ने सम्मानित छात्र -छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया