दलसिंहसराय/समस्तीपुर। शहर के मातेश्वरी मॉल काली चौक के प्रांगण में अमेजिंग ऑटोमोबाइल के प्रोपराइटर मोहम्मद अर्शी और राजद के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर हुसैन के नेतृत्व में रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें दलसिंहसराय शहर के बहुत सारे गणमान्य और बहुत सारे रोजेदार शामिल हुए।
इस इफ्तार पार्टी में मुख्य अतिथि के रूप में दलसिंहसराय अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार और दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद आलम शामिल हुए। बता दें की इस इफ्तार पार्टी में कई राजनीतिक दल के लोग भी मौजूद थे। इस इफ्तार पार्टी में शामिल राज दीपक, राजद के जिला अध्यक्ष राजेश्वर महतो, चंदन प्रसाद, जमील अख्तर, नंदकिशोर महतो, बादशाह सैफ, मोहम्मद अयाज, मोहम्मद कैफी, सीपीआईएम नेत्री नीलम देवी, प्रशांत सागर, मोहम्मद नवाब मोहम्मद सलाउद्दीन, मो. आसिफ अंसारी भी शामिल हुए। वहीं दलसिंहसराय शहर के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए। आयोजन कर्ता द्वारा सभी रोजेदारों और मुख्य अतिथियों के बीच खुदा की बनाई हुई किताब कुरान शरीफ का भी वितरण किया गया।