अररिया पीएचसी की एनएम कल्पना कुमारी का हार्ट अटैक से निधन

अररिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अररिया में कार्यरत एएनएम कल्पना कुमारी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। अचानक हुई इस घटना से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर फैल गई। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्यकर्मियों और अधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित

बताया गया कि शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक कल्पना कुमारी की तबीयत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के सामने आते ही स्वास्थ्यकर्मियों के बीच शोक का माहौल बन गया।

सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जानी जाती थीं

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. प्रहलाद कुमार निराला ने बताया कि कल्पना कुमारी अपने शांत स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जानी जाती थीं। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए वह हमेशा सक्रिय रहती थीं और मरीजों के प्रति उनका व्यवहार काफी संवेदनशील था। उनके निधन से स्वास्थ्यकर्मियों में गहरा दुख है।

शोकसभा कर दी गई श्रद्धांजलि

घटना के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शोकसभा आयोजित की गई, जहां अधिकारियों और कर्मियों ने दिवंगत कर्मी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पीएचसी प्रबंधक मो. खतीब और बीएचएम डोली कुमारी ने कहा कि कल्पना कुमारी का निधन स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी क्षति है।

इस मौके पर सत्यप्रकाश, जय झा, केशर इमाम, रेखा, सरिता, वेद प्रकाश, मौसम, अनामिका, इसराईल, युनुस, राहुल कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *