समस्तीपुर। अररिया के फारबिसगंज में सिर धर से अलग किए जाने को लेकर जन सुराज के युवा नेता सह मुख्य प्रवक्ता श्याम सुन्दर पासवान ने बताया कि प्रदेश में कानून का राज नहीं खौफ का राज चल रहा है और सत्ता में बैठी सरकार सिर्फ तमाशा देख रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में ध्रुवीकरण कर सत्ता के लिए बैकडोर से नए नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, लेकिन बिहारवासी प्रत्येक दिन बलि का बकरा बन रहा है। रोसड़ा में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ना और अररिया के फारबिसगंज में पिक अप ड्राइवर नवी हुसैन और सत्तू विक्रेता रवि चौहान के बीच मामूली नोंकझोंक हुई फिर क्या रवि चौहान उग्र होकर नवी हुसैन को पहले चाकू मारा फिर चाकू से सिर धर से अलग कर हाथ में लेकर बीच सड़क पर ही रख दिया, हद तो तब हो गई जब पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंची और रवि को अपने कब्जे में ले लिया तभी स्थानीय आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के हाथो से रवि को छीनकर इतना मारा कि उसकी भी मौत हो गई और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बनी रही,सरकार का किसी चीज़ पे नियंत्रण नहीं है पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार लूट हत्या जैसी घटना सामान्य हो गई है फिर भी सरकार को सुशासन ही नजर आ रही है। यह आम आदमी के नजरों में सरासर बेईमानी और सरकार के प्रति बेहद आक्रोश व असंतोष को दिखाता है।
संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट