निर्दोष लोगों को अगर विभूतिपुर पुलिस फंसाएगी तो जनता करेगी जन आंदोलन : जदयू पूर्व विधायक रामबालक सिंह
संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट
समस्तीपुर। जिले के विभूतिपुर थाना में शुक्रवार को हुए हंगामे और मारपीट के मामले में पुलिस पर निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप लगा है। पूर्व विधायक रामबालक सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर यह बात कही। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पुलिस प्रशासन का कर्तव्य है कि"दोषी बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं" के सिद्धांत पर काम करना,परंतु वे निर्दोषों को भी परेशान कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि अगर विभूतिपुर पुलिस निर्दोष लोगों को फंसाने का काम करेगी तो वरीय अधिकारी के समक्ष इस बात को रखूंगा साथ हीं जनताओं के हित में हमेशा संघर्ष करूंगा। अगर आम जनताओं पर हो रहे अन्याय पर पुलिस के वरीय अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जाएगा तो मजबूरन हमें जनताओं के साथ विभूतिपुर थाना और पुलिस अधीक्षक का घेराव करना पड़ेगा। वही पूर्व विधायक श्री सिंह ने बताया कि उन्हें एक झूठे मुकदमे में 7 साल की सज़ा सुनाई गई थी,जिसे उच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया और उन्हें बरी कर दिया। उन्होंने हमेशा कानून पर भरोसा रखा है। गंगौली मंदा में हुई घटना पर उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर जो थाना परिसर में पुलिस के साथ हाथापाई की यह निंदनीय हैं। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने अपने नेता सीएम नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि उनका फैसला सर्वमान्य होगा। उन्होंने कहा कि विभूतिपुर की राजनीति बिहार के अन्य विधानसभा क्षेत्रों से अलग है और यहां जीतना आसान नहीं होता। उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच सालों के काम की तुलना में अब फर्क साफ दिखाई दे रहा है। प्रेस लिलीज के बाद राम बालक सिंह संगठन के द्वारा सभी पत्रकारों को मिथिला परंपरा के अनुसार पुष्प माला, पाग,चादर सहित पत्रकारों की सबसे बड़ी धरोहर कलम और डायरी से सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व विधायक रामबालक सिंह की पत्नी रवीना कुशवाहा,प्रभु नारायण राय, केराई पंचायत के पूर्व मुखिया यमुना प्रसाद सिंह,मुखिया राम सेवक साह,पंचायत समिति सदस्य रंजय कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?




