वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल बिहार की नई टीम घोषित

अररिया। वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल की रेगुलेटिंग टीम, बिहार की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन ने प्रदेश स्तर पर कई अहम पदों पर नियुक्तियां करते हुए नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी है।

घोषणा के अनुसार डॉ. विनीत शेखर को रेगुलेटिंग चेयरमैन सह प्रदेश अध्यक्ष, बिहार बनाया गया है। वहीं विजय कुमार गुप्ता और इम्तियाज अहमद को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राजेश कुमार को भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नाजिर आलम को ज्वाइंट सीक्रेट्री, समरेंद्र प्रताप सिंह को जेनरल सेक्रेटरी तथा जुबैर अंसारी को सीक्रेट्री पद पर मनोनीत किया गया है। नई टीम के गठन के साथ ही प्रदेश में संगठन की गतिविधियों को और सक्रिय करने की बात कही गई है।

जानकारों का मानना है कि नई कार्यकारिणी के गठन से पत्रकार हित, मीडिया की स्वतंत्रता और संगठनात्मक मजबूती को नया बल मिलेगा। प्रदेश स्तर पर मीडिया से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन कुमार सौरभ को बिहार में नई टीम के गठन पर बधाई दी गई। साथ ही नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई गई कि वे संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगे।

नई टीम से प्रदेश के पत्रकारों को संगठित कर उनकी आवाज को मजबूत मंच देने की रणनीति पर काम शुरू होने की संभावना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *