टाटा शोरूम से तीन नेक्सोन कार चोरी, NH-27 पर छोड़ी एक कार

अररिया। नगर थाना क्षेत्र के महादेव चौक और गोढ़ी चौक के बीच स्थित टाटा शोरूम में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने शोरूम से तीन टाटा नेक्सोन कार, सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर और इनवर्टर बैटरी चुरा ली।

घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरों ने एक कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR 38 AL–9834 बताया जा रहा है, उसे शोरूम के ठीक सामने NH-27 के पश्चिम छोड़ दिया और दो नई कारें लेकर फरार हो गए। कार को शोरूम के सामने ही छोड़ना अब कई सवाल खड़े कर रहा है।

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। अररिया के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने आशंका जताई है कि यह किसी संगठित गिरोह की करतूत हो सकती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *