बिहार कैमूर
एंकर -कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत किंग्वे टेक्निकल इन्स्टीट्यूट में पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं ने रिजल्ट खराब आने पर आज शनिवार के दिन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 को जाम कर दिया। छात्र छात्राओं ने संस्थान पर आरोप लगाते हुए बताया कि एडमिशन के समय उन्हें कई तरह के वादे और सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई थी, लेकिन एडमिशन लेने के बाद उन्हें उन सुविधाओं के अनुरूप व्यवस्था नहीं मिल रही थी। इसी को लेकर छात्र छात्राओं में नाराजगी है और अब छात्र-छात्राएं सड़क पर उतरकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए NH 19 को जाम कर दिया। छात्रों का कहना है कि उन्होंने नर्सिंग की पढ़ाई और बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ किंगवे टेक्निकल इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया था। छात्र-छात्राओं ने बताया कि करीब 65 से 70 छात्र छात्राओं में सिर्फ 12 लोगों का रिजल्ट सही मिला है बाकी सब लोगों को फेल कर दिया गया है। एडमिशन के दौरान संस्थान की ओर से बेहतर शिक्षक, बेहतर परिणाम, बेहतर सुविधाएं और पढ़ाई से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भरोसा दिलाया गया था।
लेकिन छात्रों के मुताबिक, एडमिशन के बाद जब उन्होंने संस्थान में पढ़ाई शुरू की तो कई स्तर पर समस्याएं सामने आने लगीं। इधर लंबे जाम की सूचना मिलते ही मौके पर मोहनिया एसडीम रत्ना प्रियदर्शिनी सहित कई भारी संख्या में पुलिस बल के जवान उक्त स्थल पर पहुंचकर छात्राओं से बातचीत कर आश्वासन देने के बाद जाम को खुलवाया।
रिपोर्ट -सजय कुमार