पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजद के प्रांतीय नेता आसिफ जामा खां, प्रदेश राजद किसान प्रकोष्ठ के महासचिव इन्द्रदेव सिंह कुशवाहा,बिरजू सिंह पटेल,चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह आदि राजद नेताओं ने बिहार सरकार एवं केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बांकीपुर विधानसभा के मतदाताओं से कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था बदहाल है। चारों तरफ हत्या, बलात्कार, अपहरण, लूट और चोरी की घटनाएं हो रही है,लेकिन सरकार अपना जुर्म कबूल करने को तैयार नहीं है। सरेआम छात्रों, युवाओं, व्यवसायियों, आम नागरिकों और महिलाओं की हत्या की जा रही है। पुलिस और अपराधियों का नापाक गठजोड़ बिहारवासियों के लिए नासूर बन चुका है। एनडीए नेताओं पुलिस और माफियाओं की संधि भ्रष्टाचार और शराब की तस्करी में व्यस्त और मस्त है। विधि व्यवस्था की किसी को परवाह नहीं ? राजद नेताओं ने बिन्दु वार बताया कि एनडीए सरकार में बिहार के चारों तरफ अराजकता फैला हुआ है। बिहार की मासूम जनता महंगाई की मार से त्रस्त हैं।
बिहार की करोड़ों जनता बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, लाखों लोग नित्य पालायन को विवश हैं। कभी दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की छत ढह रही है तो कभी पटना एयरपोर्ट की। महाराष्ट्र में 7000 करोड़ की लागत से बना नवनिर्मित मिसिंग लिंक ढहा। गुजरात,यूपी-बिहार से लेकर उत्तराखंड में बड़े-बड़े नवनिर्मित पुल ढह रहे है।उद्घाटन के चंद दिनों में ही नए एक्सप्रेस-वे और हाईवे धंस रहे है। नवनिर्मित पानी की टंकिया तो रेल के महल की तरह गिर रही है। राम मंदिर से लेकर बद्रीनाथ और केदारनाथ में हज़ारों करोड़ों के चढ़ावे और चंदे की चोरी हो रही है। पेट्रोल में एथनॉल की मिलावट हो रही है।डीजल-पेट्रोल-रसोई गैस की कीमतों में भयंकर वृद्धि हो रही है। नीट समेत अधिकांश परीक्षाओं के पेपर लीक होने पर जब छात्र संगठनों ने आन्दोलन किया तो एनडीए के दोहरी सरकार द्वारा आन्दोलनकारियो पर गोली दागा गया और छात्रों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। मोदी के दौर में मुख्यमंत्री रबड़ स्टैम्प और मंत्री बलहीन व दया के पात्र हैं। मोदी द्वारा सभी स्वैधानिक संस्थाओं का क्षरण हो चुका है लोगों को अब न्याय की जगह निर्णय सुनना पड़ता है। देश में सत्ता संपोषित धार्मिक और जातीय द्वैश एवं विभाजन ऑल टाइम हाई है। प्रधानमंत्री प्रभु श्रीराम की अंगुली पकड़कर राम मंदिर लेकर जाते है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान जी के हाथ में बीजेपी का झंडा थमा उन्हें नचाते है। प्रधानमंत्री तिरंगे से मुँह पोछते है तो कभी नोटबंदी में देशवासियों की परेशानियों का मज़ाक़ उड़ाते है। भुखमरी, प्रेस की स्वतंत्रता और आय की असमानता में हमारा देश,विश्व के सबसे निचले पायदानों पर है।
विदेश नीति के नाम पर प्रधानमंत्री दूसरे देशों के प्रमुख को जबरन गले पड़ कभी चॉकलेट देते है,कभी कहते है हमने एक जैसे रंग के कपड़े पहने है,हम दोनों इंस्टाग्राम पर वायरल है,आप ट्विटर पर ऐक्टिव है,आपकी छाते के साथ फोटो देखी, आप हमारे फादर के लैंड है, आपकी जन्मतिथि और हमारा गणतंत्र दिवस की तारीख़ एक है- ब्लाह ब्लाह कर बस खीं-खीं-खीं-खीं करते है। साथ ही प्रांतीय राजद नेताओं ने कहा किसान, नौजवान, छात्र, महिला, कर्मचारी-व्यापारी सभी बेहाल है। बिहार समेत पूरे देश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है लेकिन वो महानुभाव पैसे देकर मेडल लेने में और विदेश घूमने में ही मस्त-व्यस्त हैं।