पलासी में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान

पलासी/अररिया। जिले के पलासी प्रखंड में 28 अप्रैल 2026 को बच्चों की सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन नई दिल्ली, जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। अभियान का उद्देश्य जिले को बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी, बाल यौन शोषण और नशा मुक्त बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान जागरण कल्याण भारती के ब्लॉक कॉर्डिनेटर रिजवान ने बच्चों और अभिभावकों को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 18001027222, 1098, 181 और 112 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

बच्चों की सुरक्षा पर जोर
विद्यालयों में आयोजित बैठकों में बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही ड्रॉपआउट बच्चों के नामांकन और नए बच्चों को विद्यालय से जोड़ने की पहल भी की गई। शिक्षकों और छात्रों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई गई।

बाल विवाह रोकने के लिए निगरानी
गांवों में वंचित परिवारों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और बाल विवाह रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने पर बल दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले, तो तुरंत हेल्पलाइन पर जानकारी दें।
अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि शिक्षा ही बच्चों को सुरक्षित और सशक्त भविष्य की ओर ले जाती है।

पलासी से दिलीप विश्वास की रिपोर्ट

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *