बेमौसम बारिश,तेज हवाओं, ओलावृष्टि ने जन-धन को भारी नुकसान पहुंचाया : पूर्व विधायक पुष्पम

हसनपुर/समस्तीपुर। विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने बताया कि बेमौसम बारिश, तेज हवाओं,ओलावृष्टि ने किसानों के जन-धन को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा किसानों के रबी की तैयार फसलें खेतों में बिछ गई हैं और किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो गया है,किसानों के खेत में लगे गेहूं,सरसों,आलू, चना और दलहन की फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने बताया हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में फसल बर्बादी का सदमा किसानों पर भारी पड़ रहा है। किसानों के जमीनी नुकसान साफ दिखने के बावजूद कई जगह अफसर “क्षति नहीं” बता रहे हैं। उन्होंने बिहार सरकार से मांग करते हुए तत्काल फसल क्षति का पारदर्शी सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देकर विशेष आर्थिक सहायता एवं फसल बीमा दावों का त्वरित निपटारा कर लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करें।

संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *