Cute Kids School का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

फारबिसगंज। मटियारी स्थित Cute Kids School में वार्षिकोत्सव के साथ-साथ The Ayra Global School के शुभारंभ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर और जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में नगर अध्यक्षा वीणा देवी मौजूद रहीं। उप नगर अध्यक्षा प्रतिनिधि बुलबुल यादव, नोबेल एकेडमी के निदेशक दिलीप कुमार दिन, अभय सिन्हा, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धीरज पांडे, बिट्टू पांडे, अमृत, विकास सहित कई अन्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के निदेशक अनिमेष कुमार और प्रधानाध्यापिका सांभवी मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने नृत्य, गीत और लघु नाटिका के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी मासूम अदाओं और आत्मविश्वास ने उपस्थित अभिभावकों को भावुक कर दिया। कई अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुति पर तालियों की गूंज से सभागार को भर दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाएं तृषा मंडल, शिवानी राय, साक्षी जायसवाल, दिव्या सिंह, प्रियंका मंडल तथा शिक्षक अमित डे, सिद्धार्थ सेम, पलक चौखानी, श्रिया शर्मा और सौरभ कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने अनुशासित और प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

पूरे समारोह में उत्साह, अनुशासन और गरिमा का वातावरण बना रहा। अंत में अतिथियों ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *