अररिया में एमएसएमई व समाज रचना केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम

अररिया। सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में 17 फरवरी 2026 को एम.एस.एम.ई.-विकास कार्यालय, मुजफ्फरपुर एवं समाज रचना केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना और उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य अभिजीत कुमार, लेक्चरर डॉ. फौजिया प्रवीण, सहायक निदेशक एमएसएमई अम्बुरी शलेमु राजुलू (आईईडीएस), जिला उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर के.के. भारती, संजय कुमार सिंह, विपुल कुमार सिंह, समाज रचना केंद्र के प्रतिनिधि एवं रंजीत कुमार (स्टेनो) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

सहायक निदेशक एमएसएमई अम्बुरी शलेमु राजुलू ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दौर में युवाओं के लिए स्वरोजगार ही सबसे बड़ा अवसर है। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न उद्यमिता योजनाएं, वित्तीय सहायता कार्यक्रम और प्रशिक्षण सुविधाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को योजनाओं की जानकारी लेकर उसका लाभ उठाना चाहिए, ताकि वे सक्षम और कुशल उद्यमी बन सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 60 प्रतिभागियों के बीच उद्यमिता विकास, सरकारी योजनाएं, वित्तीय साक्षरता तथा व्यवसाय स्थापित करने की प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने भी सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

समाज रचना केंद्र के निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में रोजगार के अवसर सीमित हैं, ऐसे में अपना उद्यम शुरू करना ही युवाओं के लिए बेहतर विकल्प है। इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को अपनी क्षमता और कौशल के अनुसार रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *