दिलीप बिश्वास पलासी /अररिया। पलासी प्रखंड अंतर्गत डाला गांव में पागल कुत्ते के काटने से पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र पलासी लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में गौरव कुमार, मनोज कुमार, इति कुमारी और चिंता कुमारी समेत पांच लोग शामिल हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में घूम रहे आवारा और पागल कुत्तों को पकड़कर बाहर किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।उप स्वास्थ्य केंद्र पलासी के चिकित्सक डॉ. जहांगीर आलम ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायल सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायलों को आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।