सहरसा बिहार
वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने और वित्त रहित कॉलेजों के समायोजन की मांग को लेकर कांग्रेस सेवा दल और जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सहरसा में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने में वित्त रहित शिक्षकों को सरकारी दर्जा देने, मानदेय एवं अनुदान उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। प्रदेश सेवा दल अध्यक्ष डॉ. संजय यादव ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 5 सितंबर से आत्मदाह यात्रा और कफन यात्रा निकालकर आंदोलन तेज किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल उठाते हुए वित्त रहित कॉलेजों के समायोजन की मांग की। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।