पलासी प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस महापर्व के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थानों में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख चिंता देवी ने झंडोत्तोलन किया।
बाल विकास परियोजना कार्यालय में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सदानंद दास, पलासी थाना परिसर में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, मनरेगा कार्यालय में पीओ अख्तर आलम, कौशल विकास कार्यालय में मो. शब्बीर अहमद तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में डॉ. जहांगीर आलम ने ध्वजारोहण किया।वहीं कृषि कार्यालय में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुराग कुमार, विद्युत कार्यालय में कनीय अभियंता राजेश कुमार तथा राजकीय प्लस टू लालबहादुर शास्त्री उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार रंजीत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इसके अलावा जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष शमीम आलम तथा राजद कार्यालय में हेमनारायण यादव ने झंडोत्तोलन किया। सभी स्थानों पर राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न हुआ। समारोह के दौरान जोकीहाट विधायक मुर्शीद आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिकेत कुमार, अंचल पदाधिकारी अंशु कुमार, पूर्व प्रमुख सदानंद यादव, मुकेश कुमार,नीतु कुमारी ,डॉ. जयशंकर स्नेही, सुमित कुमार, रंजीत कुमार, महिला पर्यवेक्षिका रौशन शबाना, रीता कुमारी, श्वेता कुमारी, सन्नू सोनी, सुमित्रा साह, बिहारी ठाकुर,इम्तियाज आलम, शोभा विश्वास, श्याम लाल साह, मिथुन भगत सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं
स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।