अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का किया गया आयोजन

विभूतिपुर/समस्तीपुर। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खदियाही में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा का परिणाम का प्रकाशन के बीच अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विद्यालय के वर्ग आठ में प्रथम स्थान सत्यम कुमार, वर्ग सात में प्रथम स्थान सुमन कुमारी,वर्ग छह में प्रथम स्थान मनीषा कुमारी,वर्ग पंचम में प्रथम स्थान खुशी कुमारी,वर्ग चौथा में प्रथम स्थान आयुष कुमार,वर्ग तीसरा में प्रथम स्थान हर्ष योग एवं द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान पर भारती कुमारी तथा पहला वर्ग में टॉप दिव्यांशु कुमार ने किया। सभी वर्ग के प्रथम तीन छात्र-छात्राओं को विद्यालय के शिक्षक रामानंद कुमार,धर्मेंद्र कुमार,मुकेश कुमार,शंकर कुमार,विभोर सिंह, रामानंद दिनकर,राम कुमार, पूजा भारती,निधि भारती और पिंकल कुमारी,राजेश कुमार, पूनम कुमारी,मीरा कुमारी और सिंदु कुमारी के द्बारा कॉपी,कमल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में विद्यालय में उपस्थित शिक्षिका अंग्रेजी की प्रखर जानकार निधि भारती ने अभिभावक को संबोधित करते हुए कहीं कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखना चाहिए,यदि थोड़ा बहुत देख भी रहा है तो उस पर नजर रखना चाहिए कि बच्चे मोबाइल में क्या देख रहे है,और क्या सुन रहे हैं क्योंकि आज कल बच्चे मोबाइल से भी पथ विचलित होते जा रहे हैं जिससे बचने की जरूरत है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक तारा बाबू ने बच्चों को नैतिक और चारित्रिक ज्ञान पर विशेष ध्यानाकर्षण किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को शैक्षणिक ज्ञान से भी ज्यादा जरूरी है नैतिक और चारित्रिक ज्ञान का विकास होना इसके लिए शिक्षक और अभिभावक दोनों को आपसी ताल मेल की जरूरत है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार ने सभी अभिभावकों से विशेष अनुरोध किए कि बच्चों को समय से और नियमित विद्यालय भेजे और साफ सुथरा विद्यालय के पोशाक में ही बच्चे विद्यालय में प्रवेश आए इसके साथ ही साथ सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में विशेष जानकरी साझा किए। अंत में विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम को सम्पन्न किया।

संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *