विधायक अजय कुमार ने किसानों को मुआवजा देने का किया मांग

समस्तीपुर। विभूतिपुर विधायक कॉमरेड अजय कुमार ने 20 मार्च को हुए असमय भारी बारिश,तूफान और ओलावृष्टि से रब्बी फसल को हुए भारी नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रभावित किसानों को अविलंब मुआवजा दिया जाए।
कॉमरेड अजय कुमार ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उनकी आर्थिक स्थिति पहले से ही खराब है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह किसानों को उचित मुआवजा देकर उनकी मदद करे।

संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *