विज्ञान प्रोजेक्ट और कौशल विकास शिविर बना आकर्षण का केंद्र

अररिया। ली अकादमी रोड स्थित विजडम फारबिसगंज का 4वां स्थापना दिवस संस्थान परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक राशिद जुनैद (राष्ट्रपति पुरस्कृत) ने की। आयोजन की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से केक सेलिब्रेशन के साथ हुई, जिसके बाद पूरे परिसर में उत्सव का वातावरण बन गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान आधारित प्रायोगिक प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। भौतिकी शिक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया गया और छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया। छात्रों ने भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान से जुड़े मॉडल और प्रयोग प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान कौशल विकास प्रशिक्षण नामांकन शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें विशेष रूप से मैट्रिक और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य छात्रों को पारंपरिक शिक्षा के साथ व्यावसायिक दक्षता से जोड़ना रहा।

स्थापना दिवस के अवसर पर मैनेजमेंट हेड एसपी सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 में संस्थान की स्थापना का उद्देश्य छात्रों को एक ही छत के नीचे साइंस और आर्ट्स के सभी विषयों की समुचित तैयारी उपलब्ध कराना था। उन्होंने बताया कि अब विद्यार्थियों को अलग-अलग स्थानों पर भटकने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि हर विषय के विशेषज्ञ मार्गदर्शक एक ही परिसर में उपलब्ध हैं। साथ ही मैट्रिक के विद्यार्थी इंटरमीडिएट की पढ़ाई की तैयारी भी समानांतर रूप से कर सकते हैं।

शिक्षक विनय देव ने वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उनके ऐतिहासिक खोज की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने 20वीं और 21वीं सदी के बीच विज्ञान के विकास और तकनीकी उन्नति की प्रमुख घटनाओं से छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने रोबोटिक्स और एआई आविष्कार को आधुनिक विश्व की बड़ी आवश्यकता बताया और विद्यार्थियों को नई तकनीकों की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में शिक्षक अफसाना राही, शमी अहमद, करण साह, अब्दुल मोबिन, रोहित कुमार, अलीम मुर्तजा, अभिलाषा कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों में आयुषी, रिफत, मन्नू, शाहिस्ता, श्वेता, समीर, श्रवण, सोफिया, शिवम, नीतीश, सोनू, सुहाना, गौरव, कशिश, मयंक, दीपक, अजय, रौनक, आयुष, दानिश, तरन्नुम, प्रीति, मरजीना, नगमा, राजीव, अपेक्षा, आशीष, सचिन, पूजा, अभिषेक, नेहा सहित अन्य की सक्रिय भागीदारी रही।

स्थापना दिवस कार्यक्रम ने संस्थान के शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों की रचनात्मक ऊर्जा को नई दिशा देने का संदेश दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *