सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई

विभूतिपुर/समस्तीपुर। प्रखंड क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी रामकुमार महतो के आवासीय परिसर में शुक्रवार को सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने की,जबकि संचालन शिक्षक राजाराम महतो ने किया। इस अवसर पर पंचशील ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वहीं मौजूद लोगों के द्वारा महान सम्राट दादा चंद्रगुप्त मौर्य के साथ गौतमबुद्ध एवं महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक एवं बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वहीं वक्ताओं ने चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन,संघर्ष और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान शासक और प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। समारोह में अभियंता सुखित नारायण, अजीत कुमार, शिक्षक पप्पू कुमार, किसान सलाहकार प्रेमचंद सिंह, अमरजीत कुमार सिंह, अशोक कुमार, पप्पू कुमार, रामजेष्ठ महतो, अमरेश कुमार, संजीव राम, सुमन सौरव, राजा दिवाकर, अनीता देवी, बबली कुमारी, राम बहादुर सिंह, संतलाल राम, शमसुल आलम, उमेश कुमार, अमित कुमार, रामकृष्ण महतो, धर्मेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *