कृषि योजनाओं की समीक्षा में सख्त निर्देश, किसानों तक लाभ पहुंचाने पर जोर

अररिया में जिलाधिकारी की बैठक, बीज वितरण से मखाना विस्तार तक तय हुई प्राथमिकताएं

अररिया। जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं का लाभ अधिकतम किसानों तक हर हाल में पहुंचाया जाए।

जिलाधिकारी ने गरमा फसल के बीज वितरण, प्राकृतिक एवं जैविक खेती प्रोत्साहन, कृषि यांत्रिकीकरण, पौधा संरक्षण, आत्मा एवं उद्यान योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जमीनी स्तर पर परिणाम सुनिश्चित किए जाएं।

मखाना विस्तार पर विशेष जोर
बैठक में जिले में मखाना उत्पादन की संभावनाओं पर भी गहन चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मखाना क्षेत्र के विस्तार के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं और आवश्यकता पड़ने पर इसके लिए अलग से लक्ष्य निर्धारण हेतु प्रस्ताव विभाग को भेजा जा सकता है।

डिजिटल सर्वे और बायोगैस योजना पर निर्देश
जिलाधिकारी ने बायोगैस योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने और डिजिटल क्रॉप सर्वे को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, उप परियोजना निदेशक आत्मा, सहायक निदेशक रसायन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *