बैंक के दरवाजे बंद हैं, लेकिन कर्म
चारियों की आवाज बुलंद है… मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की आहट और तेज होगी!
अररिया: अररिया में बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी U.F.B.U. के आह्वान पर अखिल भारतीय बैंक हड़ताल के तहत काली बाजार स्थित अररिया मेन ब्रांच परिसर में विभिन्न बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी एक दिवसीय हड़ताल पर बैठे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छोटे लाल गुप्ता ने की। हड़ताल के दौरान बैंक कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और सरकार से लंबित मुद्दों के समाधान की मांग की।
बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना, सरकार की एकतरफा एवं भेदभावपूर्ण PLI योजना को वापस लेना, यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से PLI योजना में संशोधन करना और लंबित मुद्दों का समाधान करना शामिल है।
हड़ताल में छोटे लाल गुप्ता के साथ सुरज कुमार, विवेक कुमार, अमन कुमार, मासूम रजा, सस्ती कुमार गुप्ता, रजवीर कुमार, छाया गुप्ता, रोहित कश्यप, संतोष झा, विपिन कुमार, हिंदू हंसदा, सरस्वती बेहरा, तेजासनी शर्मा, सुरभि मेहरा, मायंक कुमार, विक्की कुमार, नकी अहमद, अशोक कुमार रजक और अशफाक अहमद सहित कई बैंककर्मी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन से जुड़े लोग मौजूद रहे।
U.F.B.U. की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 11 सितंबर तथा 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। वहीं मांगों का समाधान नहीं होने की स्थिति में 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई है।
अब देखना होगा कि बैंक कर्मचारियों की इन मांगों पर सरकार की ओर से क्या पहल होती है और आने वाले दिनों में आंदोलन किस दिशा में आगे बढ़ता है।
चारियों की आवाज बुलंद है… मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की आहट और तेज होगी!