दिलीप बिश्वास पलासी अररिया ।थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काचमोह वार्ड संख्या-07 में छापेमारी कर 87 ग्राम स्मैक प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि एक और आरोपी किराना दुकानदार मौके से फरार हो गया। मंगलवार 08 सितंबर को थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि काचमोह वार्ड संख्या-07 निवासी शंभु शर्मा अपने किराना दुकान में स्मैक रखकर उसकी बिक्री करवा रहा है। सूचना के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान के पास से सागर कुमार मंडल (19 वर्ष), निवासी काचमोह वार्ड संख्या-07 को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दुकान से 16 पुड़ियों में रखा कुल 87 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ बरामद किया गया।0इसके अलावा पुलिस ने एक वीवो मोबाइल फोन, 20,330 रुपये नकद, स्मैक काटने वाला स्टील का चाकू तथा स्मैक बांधने में प्रयुक्त प्लास्टिक की पन्नी भी बरामद की है। सभी बरामद सामानों को विधिवत जब्त कर सीलबंद कर दिया गया।
मामले में गिरफ्तार सागर कुमार मंडल के साथ-साथ फरार दुकानदार शंभु शर्मा के विरुद्ध पलासी थाना में कांड संख्या-370/26 दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और इस कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी