आरा में बड़ा रेल हादसा टला! चलती महानंदा एक्सप्रेस के उतरे पहिए, यात्रियों में मचा हड़कंप
रिपोर्टर आकाश कुमार
लोकेशन बिहार के आरा से
आरा में रविवार की सुबह बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया।
आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से खुली 15483 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के आगे बढ़ते ही दो पहिए पटरी से नीचे उतर गए। तेज आवाज और जोरदार झटके से ट्रेन में सो रहे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद अप लाइन पर ढाई घंटे से ज्यादा रेल परिचालन प्रभावित रहा। रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर ट्रेन को पटरी पर लाने में जुटी रही। अब बड़ा सवाल—चलती ट्रेन के पहिए पटरी से उतरने की वजह क्या थी? आपकी नजर में ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होनी चाहिए