मंत्री श्रवण कुमार और मंत्री रत्नेश सादा ने सम्मान समारोह कार्यक्रम में किए शिरकत।
Anchor___सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के रायपुरा गांव में जदयू पार्टी की ओर से भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार और आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सादा का गर्मजोशी के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।बिहार सरकार में श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग और रत्नेश सादा को आपदा प्रबंधन विभाग में मंत्री बनने के बाद दोनों पहली बार सिमरी बख्तियारपुर पहुंचे जहां रायपुरा गांव में जदयू पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ता के साथ साथ एनडीए के तमाम नेताओं ने दोनों मंत्रियों का स्वागत किया और मिथिला का पाग़ और चादर व बुके देकर दोनों को सम्मानित भी किया गया।वहीं सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों ने बढ़चढ़ भाग लिया।
BYTE__श्रवण कुमार, मंत्री ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार।
रिपोर्ट__ विकास कुमार।