लैब टेक्नीशियन के पक्ष में ऐतिहासिक फैसले के लिए सुप्रीम कोर्ट का किया आभार व्यक्त
समस्तीपुर। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा की एक बैठक शहर के सोनवर्षा चौक में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता सवर्ण के जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद सिंह ने की। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के लैब टेक्नीशियन के पक्ष में ऐतिहासिक फैसले पर चर्चा की गई। कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से हजारों लैब टेक्नीशियन का भविष्य उज्वल हो गया। वहीं इसके लिए सवर्ण मोर्चा समस्तीपुर ने सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया। मौके पर सवर्ण मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद सिंह,संयोजक किशोरी प्रसाद सिंह, लैब टेक्नीशियन के प्रदेश अध्यक्ष सुधाकर सिंह,डॉ.आरके दिवाकर, रामचंद्र सिंह,प्रो.प्रेम झा,राम सजीवन पाण्डेय,राजन सिंह, संग्राम सिंह,नीलेश सिंह, शिव चंद्र सिंह,वनवारी सिंह, केशरी सिंह,डॉ.चंद्र प्रकाश,हरे राम सिंह,संजय सिंह,शशि सिंह आदि मौजूद रहे।
संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट