विभूतिपुर/समस्तीपुर। प्रखंड अंतर्गत दाहु चौक आरडी कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीएसई नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त सह राष्ट्रीय शिक्षा रत्न -गोल्ड मेडल से सम्मानित विद्यालय सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल +2 में कक्षा प्री-नर्सरी से लेकर 09 वीं तक के बच्चों के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा विद्यालय के प्रबंधक सह निदेशक विजय कुमार चौधरी के द्वारा किया गया।
वहीं उप प्राचार्य श्याम नंदन झा,वरीय शिक्षक विनोद झा एवं वर्ग शिक्षकों ने विद्यार्थियों के बीच परीक्षा परिणाम प्रपत्र वितरण किया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकेत्तर कर्मी मौजूद रहे।
