इंटर परीक्षा में काजल कुमारी ने लहराया परचम, प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के सिंधिया प्रखंड स्थित +2 उच्च विद्यालय लगमा की छात्रा काजल कुमारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 342 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी से सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है। काजल कुमारी की इस सफलता को क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

काजल कुमारी पत्रकार कृष्ण कुमार संजय की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के प्रधानाध्यापक और सभी शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। काजल ने यह भी बताया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा।

विद्यालय के शिक्षकों ने काजल की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि वह शुरू से ही पढ़ाई में गंभीर और अनुशासित छात्रा रही हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि काजल की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और इससे विद्यालय का शैक्षणिक माहौल और मजबूत होगा।

काजल की इस सफलता पर क्षेत्र के कई लोगों ने खुशी जाहिर की है। पत्रकार चंदन कुमार सिंह, सुनील कुमार, संजय भारती, राम सिंह, पलटन सहनी, मयंक कुमार राजा, संदीप कुमार, लक्की सिंह, गौतम सिंह, पंकज बाबा और परमानंद प्रभाकर सहित कई लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

काजल कुमारी की यह सफलता एक बार फिर यह साबित करती है कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *