समस्तीपुर। जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने सरकार से आपूर्ति सुचारू करने, कालाबाजारी रोकने और आम जनता को राहत देने की मांग की है,साथ ही आरोप लगाया कि सरकार स्थिति को नकार रही है l राजद प्रवक्ता ने कहा कि 12 मार्च को उन्होंने गैस सिलेंडर हेतु ऑनलाइन बुकिंग किया। बुकिंग करने के बाद 992 रूपये 50 पैसे का भुगतान भी ऑनलाइन किया।
उसके बाद जो मैसेज आया उसमें गैस सिलेंडर डिलीवरी करने की संभावित तिथि 14 मार्च 2026 बतलाया गया,लेकिन आज 17 मार्च तक गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया है। विगत कई दिनों से बुद्ध गैस एजेंसी के व्यवस्थापक अजय मंडल को फोन कर रहा हूं,लेकिन वो फोन पिकअप नहीं कर रहे है। उन्हें व्हाट्सएप तथा एसएमएस भी किया,लेकिन वो कोई पहल नहीं कर रहे हैं। कल 16 मार्च को अनुमंडलाधिकारी समस्तीपुर को व्हाट्सएप करके अपनी समस्या का निदान करने का आग्रह भी किया हूं,लेकिन अब तक कोई पहल नहीं होना बेहद निराशाजनक पहलू है। राजद प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सिलेंडर की कमी के कारण लोग लाइनों में लगने तथा गैस एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। यह अराजकता का परिचायक है। संबंधित गैस एजेंसी पर कार्रवाई करने की मांग जिला राजद समस्तीपुर के जिला प्रशासन से करती है। उपभोक्ताओं के घरों तक गैस पहुँचाया जाना चाहिए,अन्यथा बुद्ध गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल निर्णायक आंदोलन छेड़ने को विवश होगी।
