मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना दिख रही असफल
विभूतिपुर/समस्तीपुर। प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत वार्ड संख्या 6 में मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना हर घर जल यानी नल जल योजना असफल होते हुए दिखाई दे रही है। इस भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए त्रस्त हैं,वहीं विभागीय अधिकारी मौन हैं। मिली जानकारी अनुसार कल्याणपुर उत्तर के वार्ड संख्या 6 पार्ट बी का जो पीएचडी विभाग का नल जल टंकी 15 दिनों से बंद पड़ा है। जब लोगों द्वारा मिस्त्री को फोन किया जाता है तो उनका कहना होता है कि विभाग के द्वारा आदेश मिलेगा तब जाकर के हम देखेंगे। वहीं जब विभाग के कनीय अभियंता को फोन किया गया तो मिस्त्री आकर बोले मोटर जल गया है,हम इसको लेकर जाते हैं और इसको बना करके लाते हैं।
जहां एक सप्ताह पूर्व मोटर मिस्त्री द्वारा ले जाया गया। और तो और लगाने के लिए नहीं आया, लोगों ने जब फोन किया तो बोला वह मोटर अभी नहीं बना है। बनेगा तो आएंगे। लोग पानी के लिए परेशान हो रहा है। संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पप्पू कुमार, राहुल कुमार, हेमंत कुमार, दीपक कुमार सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि जनता बहुत परेशान है। विभाग के द्वारा नहीं दिया जा रहा है। कोई नेता के द्वारा भी यहां ध्यान नहीं दिया जा रहा है,जब वोट का हमारा समय आएगा तो हम भी उनको बैरंग लौटा देंगे।