पलासी प्रखंड कार्यालय में जमकर खेली गई होली, अधिकारी-कर्मी गुलाल के रंग में सराबोर

दिलीप बिश्वास, पलासी/अररिया :- पलासी प्रखंड कार्यालय परिसर में होली का उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।रंग-बिरंगे गुलाल से पूरा परिसर होली के रंग में सराबोर नजर आया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने कर्मियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर होली खेली।पंचायत राज पदाधिकारी अखिलेश कुमार भी उत्सव में शामिल होकर सबको शुभकामनाएं दीं।युवा नेता रंजीत यादव ने सभी को गले लगाकर भाईचारे का संदेश दिया।पत्रकार बंधुओं ने भी इस अवसर पर एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां साझा कीं। प्रखंड प्रधान सहायक प्रेम कुमार दास ने सभी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण होली की शुभकामना दी।

अंचल कर्मी संतोष सिंह, चंदन कुमार, बंटी कुमार, अरविंद कुमार, अभिनव कुमार,अमन कुमार और अरविंद यादव भी रंगों में रंगे नजर आए।होली गीतों और हंसी-ठिठोली के बीच माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा।कार्यक्रम के अंत में सभी ने क्षेत्रवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *