दिलीप बिश्वास पलासी अररिया। जोकीहाट विधानसभा के प्रत्याशी सह भाजपा नेता रंजीत यादव ने सोमवार को किसान चौक,भटवार एवं पलासी पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माता रानी से अररिया जिले के समस्त नागरिकों, बुद्धिजीवियों एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
पूजा पंडालों में पहुंचकर उन्होंने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया तथा लोगों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि माता रानी की कृपा से जिले में सुख-शांति, आपसी भाईचारा और समृद्धि बनी रहे। उनके पूजा पंडालों के भ्रमण के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।