भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर भव्य शोभायात्रा निकली

आरा। भगवान महावीर मार्ग स्थित श्री दिगंबर जैन शांतिनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित त्रिदिवसीय महोत्सव के क्रम में सोमवार को शांतिनाथ परिसर से गाजे-बाजे के साथ भगवान महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रातः समय में युवाओं के द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई जिसमें बच्चें एवं युवा हाथों में जैन पचरंगा ध्वज लेकर भगवान महावीर का जयकारा लगाए। जयकारा में क्रमशःआज क्या है ..महावीर जन्म कल्याणक है .. भगवान महावीर का अमर संदेश जियो ओर जीने दो .. इत्यादि जयकारा लगाते हुए जैन समाज के घर-घर पहुंचे वहां लोगों को जैन ध्वज एवं मिष्ठान वितरण किए। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर आरा स्थित सभी जैन मंदिरों में भव्य अभिषेक, पूजन संपन्न हुआ तत्पश्चात श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सौभाग्यशाली पात्रों के द्वारा भगवान महावीर को रथ पर विराजमान कर शोभायात्रा घोड़ा,ऊंट,बैंड-बाजा के साथ निकला। शोभायात्रा रथ पर श्रीजी को लेकर सौधर्म इंद्र-इंद्राणी सुभद्रा-उमेंद्र जैन, श्रीजी विराजमानकर्ता सुगम-रविन्द्र जैन रथ पर सवार थे। शोभायात्रा में सौभाग्यशाली धनकुबेर इंद्र रत्न वृष्टि करते तथा प्रथम इंद्र एवं द्वितीय इंद्र एवं सौभाग्यशाली 24 जोड़ें भव्य परिधान में चंवर डुलाते हुए भगवान महावीर का जयकारा तथा भाव नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में युवा, पुरुष वर्ग सफेद तथा पीला वस्त्र में युवती एवं महिलाएं लाल एवं पीले वस्त्र में थी जिससे शोभायात्रा काफी भव्य लग रहा था। शोभायात्रा में जैन भजन के अनेकों भक्ति गीत पर भक्तगण नाचते झूमते दिखें। शोभायात्रा में आरा मेयर इंदु देवी, कई वार्ड पार्षद, एवं कई समाज सेवी, कई विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल थे। शोभायात्रा के क्रम में जगह-जगह श्रीजी का आरती, दर्शन एवं पुष्प वृष्टि की गई। अनेकों समाज सेवकों के द्वारा पूरे रास्ते में भक्तों के लिए शीतल पेय,कोल्ड ड्रिंक्स,फल, नमकीन एवं मिष्ठान वितरण का व्यवस्था किया गया था।शोभायात्रा शांतिनाथ मंदिर से निकलकर गोपाली चौक,जेल रोड,हॉस्पिटल रोड,बड़ी मठिया, महादेवा रोड,चित्रटोली रोड होते हुए जैन स्कूल पहुंचीं वहां पाण्डुकशिला पर भगवान महावीर को विराजमान कर सौभाग्यशाली पात्रों के द्वारा जन्माभिषेक,पंचामृत अभिषेक, पूजन, मंगल आरती,शांतिधारा, पालना इत्यादि का कार्यकम हुआ। कार्यक्रम के समापन पर साधर्मी वात्सल्य की व्यवस्था राजेश्वरी जैन परिवार द्वारा था जिसे सभी भक्तों ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किए।संध्याकालीन कार्यकम में भजन,पूजन थाल सजाओ प्रतियोगिता,प्रश्नमंच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। महोत्सव में समिति के कमलेश कुमार जैन, डॉ.आदित्य जैन, डॉ.विकास जैन, रमेश जैन, श्वेता जैन, शशांक जैन, वैभव जैन, डॉ.जया जैन, आकाश जैन, रौशन जैन, धीरेन्द्र जैन, अजय जैन, मृगांक जैन, ओंकार अग्रवाल, अमन जैन, सिद्धांत जैन, जूही जैन, रश्मि जैन, वार्ड पार्षद रेखा जैन के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *