चैत्र नवरात्र के अष्टमी तिथि के मौके पर दिव्य दुर्गा वैष्णवी मंदिर में उमड़ी भीड़

अररिया में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के ओम नगर वार्ड संख्या 08 स्थित दिव्य दुर्गा वैष्णवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष रूप से अष्टमी तिथि के मौके पर महिला श्रद्धालुओं ने सुबह से पहुंचकर मां दुर्गा का खोईचा भाराई करने की पारंपरिक रस्म निभाई। इस दौरान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम माहौल देखा गया। महिलाएं पूरे उत्साह के साथ मां की विशेष पूजा-अर्चना कर खोईचा चढ़ाती रहीं। मंदिर प्रशासन ने बताया कि अष्टमी और नवमी की संध्या को हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखा गया।

यह मंदिर वर्ष 2014 से स्थानीय लोगों के सहयोग से नियमित पूजा-अर्चना का केंद्र बना हुआ है। चैत्र नवरात्रि के दौरान भव्य पंडाल सजाया गया है, जिसमें मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। मंदिर की दिव्य वातावरण भक्तों को आकर्षित कर रहा है। बच्चों के मनोरंजन के लिए मेले में खिलौनों की दुकानें और झूले सजे हुए हैं, जो पूरे परिवार को आकर्षित कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि नवरात्रि के इन दिनों में मंदिर न केवल धार्मिक केंद्र बन जाता है, बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक बनता है। महिलाएं खोईचा भाराई को मां की कृपा प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम मानती हैं। इस रस्म में मां को मीठा प्रसाद चढ़ाकर मनोकामनाएं पूर्ण करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हर साल बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है। रोशनी, सजावट और भजन-कीर्तन का सिलसिला पूरे नवरात्रि भर जारी रहता है। नवमी तिथि पर भी भव्य कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। अररिया शहर में इस मंदिर ने नवरात्रि उत्सव को नई ऊर्जा दी है। भक्तों का कहना है कि मां वैष्णवी के दरबार में आकर मन को शांति मिलती है और सभी संकट दूर होते हैं। जय माता दी के जयकारों से पूरा मंदिर गूंज उठा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *