बच्चों में समग्र विकास हेतु युनिसेफ की विशेष पहल

दिलीप बिश्वास, पलासी/अररिया। पलासी प्रखंड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय, पलासी में आज संगम मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया रूबी प्रवीण ने की।
संगम मेले का आयोजन यूनिसेफ, आईसीडीएस एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के खेल और गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से बच्चों को सीखने के नए और रोचक तरीके सिखाए गए। कार्यक्रम में विशेष रूप से खेल-खेल में सीखने से बच्चों का मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास बेहतर तरीके से होता है। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों के जरिए नई-नई चीजें सीखीं।
इसके साथ ही मेले में उपस्थित अभिभावकों को भी जागरूकता का संदेश दिया गया। उन्हें बच्चों की शिक्षा, पोषण और समुचित देखभाल के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल बच्चों का विकास करना था, बल्कि अभिभावकों को भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक बनाना था। मेले के सफल आयोजन से क्षेत्र में शिक्षा और जागरूकता के प्रति सकारात्मक संदेश गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *