राजस्वकर्मियों की हड़ताल पर सख्ती, 41 अंचल अधिकारी निलंबित

पटना। बिहार में जारी राजस्वकर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 अंचल अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कर्तव्य में लापरवाही और सरकारी आदेशों की अवहेलना को इसका मुख्य कारण बताया है। लंबे समय से प्रभावित कामकाज को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे प्रशासनिक सख्ती का स्पष्ट संकेत मिला है।

दो महीने से ठप हैं राजस्व कार्य
राज्य में राजस्व अधिकारी पिछले दो महीने से हड़ताल पर हैं, जबकि अंचलाधिकारी और कानूनगो करीब एक माह से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इसके चलते अंचल स्तर पर राजस्व वसूली, भूमि सुधार और अतिक्रमण हटाने जैसे कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रशासनिक बैठकों और सरकारी निर्देशों की अनदेखी से स्थिति और गंभीर हो गई है। विभाग के अनुसार, नियमावली 2005 के तहत यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

600 से अधिक कर्मियों का विरोध जारी
बिहार राजस्व सेवा महासंघ के नेतृत्व में 600 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी आंदोलन में शामिल हैं। हाल ही में आयोजित महाजुटान में बड़ी संख्या में कर्मियों ने भाग लिया। नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन अधिकारों की लड़ाई है और वे किसी दबाव में आने वाले नहीं हैं।

राजस्वकर्मी डीसीएलआर पद पर प्रोन्नति समेत पांच प्रमुख मांगों पर अड़े हुए हैं। उनका दावा है कि मांगें न्यायसंगत हैं और लंबे समय से लंबित हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आंदोलन भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए है।

हड़ताल के कारण न्यायालय के आदेशों का पालन और अन्य प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित हुए हैं। सरकार ने संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर और सख्त कदम उठाए जाएंगे। वहीं कर्मचारी आंदोलन जारी रखने पर अड़े हैं, जिससे आने वाले दिनों में टकराव और बढ़ने की संभावना है।

ये हैं लिस्ट

1.  रंजित कुमार उपाध्याय, अंचलाधिकारी, मखदुमपुर, जहानाबाद
2. पुष्कल कुमार , अंचलाधिकारी, पहाडपुर, पूर्वी चंपारण
3.  रश्मि प्रिया, अंचलाधिकारी, राघोपुर, सुपौल
4. मधुसुदन चौरसिया, अंचलाधिकारी, नोखा, रोहतास
5. निकिता अग्रवाल, अंचलाधिकारी, श्रीनगर, पूर्णिया
6. अर्चना कुमारी, अंचलाधिकारी, टेटिया बब्मर, मुंगेर
7. मोहित सिन्हा , अंचलाधिकारी, परवलपुर, नालंदा
8. नजमुल हसन, अंचलाधिकारी, जोकीहाट, अररिया
9. सुमन सौरभ, अंचलाधिकारी, हिसुआ. नवादा
10. विवेक कुमार सिंह, अंचलाधिकारी, गौनाहा, पश्चिम चंपारण
11. लखेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी, पिरो, भोजपुर
12. पुनीत कौशल, अंचलाधिकारी, खगड़िया सदर
13. नरेन्द्र कुमार सिंह, अंचलाधिकारी, बाढ़, पटना
14. अमित कुमार, अंचलाधिकारी, बेलदौर, खगड़िया
15. श्री विश्वास आनंद, अंचलाधिकारी, घाटकुसुम्बा, शेखपुरा
16. शैलेन्द्र कुमार यादव, अंचलाधिकारी, दाउदनगर, औरंगाबाद
17. गजानंद मेहता, अंचलाधिकारी, बेलागंज, गया
18.  प्रेम आनंद प्रसाद, अंचलाधिकारी, सोनभद्र बंसी सूर्यपुर, अरवल
19. कुमार रोहित, अंचलाधिकारी, तरियानी, शिवहर
20. संजीव कुमार, अंचलाधिकारी, पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया
21. विश्वजीत सिंह, अंचलाधिकारी, बोचहाँ, मुजफ्फरपुर
22. मनीष कुमार, अंचलाधिकारी, बरारी कटिहार
23. उदयकांत मिश्र, अंचलाधिकारी, चौसा, मधेपुरा
24. मोहित राज, अंचलाधिकारी, पोठिया, किशनगंज
25. पंकज कुमार, अंचलाधिकारी, सिसवन, सिवान
26. सतीश कुमार सिंह, अंचलाधिकारी, इसुआपुर, सारण
27. प्रशांत कुमार झा, अंचलाधिकारी, झंझारपुर, मधुबनी
28. रविकांत, अंचलाधिकारी, मनिगाच्छी, दरभंगा
29. रविकांत, अंचलाधिकारी, लक्ष्मीपुर, जमुई
30. राकेश आनंद, अंचलाधिकारी, बड़हिया, लखीसराय
31. सतीश कुमार गुप्ता, अंचलाधिकारी, चाँद, कैमूर
32. रंधीर रमण, अंचलाधिकारी, विभूतिपुर, समस्तीपुर
33. नंदन कुमार, अंचलाधिकारी, चेरिया बरियारपुर, बेगूसराय
34. विवेक कुमार मिश्रा, ADLAO, मधुबनी
35. संजय कुमार, सहायक चकबंदी पदाधिकारी, भोजपुर
36. सुधीर ओंकारा, राजस्व अधिकारी, HQ
37. आयुष चंद्र हंस, अंचलाधिकारी, एकांगारसराय, गोपालगंज
38. राम विकास सिंह, राजस्व अधिकारी, जहानाबाद
39.  रजत कुमार बर्नवाल, अंचलाधिकारी, गोपालगंज
40.  सौरभ कुमार, अंचलाधिकारी, दावथ, रोहतास
41. ⁠ अमलेश कुमार, अंचलाधिकारी एकमा, सारण

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *