अररिया में आंबेडकर जयंती पर राजद का कार्यक्रम, नेताओं ने संविधान की महत्ता बताई

अररिया। राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अविनाश आनंद ने की, जहां बड़ी संख्या में पार्टी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित नेताओं ने संविधान निर्माता के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को वर्तमान समाज के लिए प्रासंगिक बताया।

सामाजिक न्याय और अधिकारों पर जोर
रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने दलित, पिछड़े और अतिपिछड़े वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए संविधान में मजबूत प्रावधान किए। उन्होंने कहा कि आज वंचित समाज का व्यक्ति सम्मान और अधिकार के साथ जीवन जी पा रहा है, जो आंबेडकर की देन है।

राजद के पूर्व प्रत्याशी मनीष यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक भेदभाव और कुरीतियों को समाप्त करने के लिए संविधान का निर्माण किया, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को न्याय मिला।

संघर्ष और समानता का संदेश
जिलाध्यक्ष अविनाश आनंद ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक समानता और अधिकारों की नींव रखी, वहीं लालू प्रसाद यादव ने लोगों को संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष करना सिखाया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वमोहन कुमार, राकेश विश्वास, अमित पूर्वे, अरविंद यादव, लालमोहन यादव, चंदन यादव, नसीम, धनंजय यादव, हेमनारायण यादव, सुशील विश्वास, संतोष यादव, राशिद रूमी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *