जल संसाधन विभाग ने किया स्ट्रेट मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन

पटना। जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों हेतु स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के माध्यम से तनावमुक्त एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने पर दिया गया बल जल संसाधन विभाग, बिहार द्वारा शुक्रवार को अधिवेशन भवन, पटना में विभागीय पदाधिकारियों के लिए “स्ट्रेस मैनेजमेंट” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला का आयोजन जल संसाधन विभाग मंत्री विजय कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षक के रूप में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के फैकल्टी रिपु सदन उपस्थित थे, जिन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, अभियंता प्रमुख (बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण) वरुण कुमार, भियंता प्रमुख (मुख्यालय) ब्रजेश मोहन, अभियंता प्रमुख (सिंचाई सृजन) अनवर जमील, विशेष सचिव के. डी. प्रौज्ज्वल, माननीय मंत्री के आप्त सचिव ज्ञानेंद्र कुमार सहित विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने हरित गुच्छ देकर मुख्य अतिथि रिपु सदन का स्वागत किया तथा उन्हें प्रशिक्षण प्रारंभ करने हेतु आमंत्रित किया। अपने संबोधन एवं प्रशिक्षण सत्र में रिपु सदन ने ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के माध्यम से जीवन जीने की कला पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान व्यस्त जीवनशैली में तनाव से दूर रहकर मन को शांत एवं संतुलित रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न योग एवं ध्यान प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया तथा तनाव प्रबंधन से संबंधित वीडियो के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि सकारात्मक सोच एवं नियमित अभ्यास के माध्यम से व्यक्ति सरल, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकता है। कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करते हुए सभी पदाधिकारी अपने कार्यों को अधिक प्रभावी एवं तनावमुक्त ढंग से संपादित कर सकते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे कार्यशाला में बताई गई बातों का पालन करने हेतु संकल्पित हों। इसी के साथ कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *