दिलीप बिश्वास पलासी (अररिया)। पलासी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद की पलासी प्रखंड कार्यक्रम प्रभारी अंजर आलम ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया और मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की।
ओ
प्रदर्शन के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष हेम नारायण यादव, शहवाज आलम, संजय कुमार दास, जीवछ यादव, मुकेश यादव, सुरेश यादव, मो. हेलाल, मो. नैयर आलम, मनोज यादव, शाहनवाज आलम, भावी जिला परिषद प्रत्याशी इम्तियाज आलम, सउद आलम, तौसीफ रेजा, सूफियान, अफसर सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।