भीषण आग, पटाखों की चिंगारी से लाखों का नुकसान

आरा: बिहार के आरा शहर में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। जेल रोड स्थित स्टेट बैंक के समीप पटाखों की चिंगारी से एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास में छोड़े जा रहे पटाखों की चिंगारी दुकान के अंदर जा गिरी, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, समय रहते आसपास की अन्य दुकानों को खाली करा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!