फारबिसगंज/अररिया: दसवीं बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने एवं बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एस०जी० टीचिंग सेंटर बगीचा चौक और ली० एकेडमी ब्रांच के छात्रों के लिए संयुक्त परीक्षा मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन एसजी कैंपस में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक राशिद जुनैद ने की।
कार्यक्रम के दौरान राशिद जुनैद ने विद्यार्थियों को टाइम मैनेजमेंट, प्रश्न पत्र समझने की रणनीति, उत्तर लिखने की विधि और विभिन्न प्रकार के प्रश्नों को हल करने के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान घबराने के बजाय शांत मन से प्रश्न पत्र को पढ़कर क्रमवार उत्तर लिखना सफलता की कुंजी है।
परीक्षार्थी आकाश और प्रिंस ने कहा कि संस्थान द्वारा कराए गए नियमित पठन-पाठन और मॉक टेस्ट के कारण अब परीक्षा को लेकर पूरा आत्मविश्वास है। वहीं छात्रा आलिया और जेबा ने बताया कि पहले गणित से डर लगता था, लेकिन अब लगातार अभ्यास और शिक्षकों के सहयोग से गणित पसंदीदा विषय बन गया है।
विद्यार्थियों अभिमन्यु, अमरेश, फैजान, प्रीतम, करण, यासमीन समेत अन्य ने विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू की तैयारी को लेकर अपने अनुभव साझा किए तथा संस्थान के शिक्षकों और मैनेजमेंट के प्रति आभार जताया।
शिक्षक राजकुमार यादव ने विद्यार्थियों को अंतिम समय में केवल सिलेबस के मुख्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में पहले प्रश्न को अच्छी तरह समझना और फिर अपने शब्दों में स्पष्ट उत्तर लिखना आवश्यक है। शिक्षक शमी अहमद और शिक्षिका आयशा अख्तर ने बताया कि संस्थान द्वारा हर वर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया जाता है, जिससे वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
शिक्षक राहुल कुमार रंजन ने कहा कि टेस्ट सीरीज के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष भी संस्थान के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार, शिक्षक और समाज का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम में शिक्षक एसपी सिंह, प्रिंस कुमार, गुरुदेव कुमार, कृष्णदेव सिंह, बीरू यादव, करण साह, अफसाना राही, मेराज अंसारी, उमर फारूक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। परीक्षार्थियों में सानिया, अबूतालिब, नाहिद, अयान, रोहित, अबूहसन, ख्वाहिश, फातिमा, मुस्कान, अमित, सना, निर्मल, सुमेधा, ताहिरा, मेहबीस, कृष्णा, नरगिस, रुचि, चाहत, नेहा, नफीसा, आफताब सहित अन्य छात्रों ने भाग लिया।