आयुष ने 482 अंक लाकर टॉप 9 वां स्थान प्राप्त कर जिला को किया गौरवान्वित

समस्तीपुर। गांव में बसती है भारत की आत्मा,जहां के लोगों में वास करता परमात्मा,इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के सेठ टोला के स्व. मंगल महतो व स्व.चिंता देवी के पौत्र एवं पुष्पांजलि कुमारी और शिव शंकर प्रसाद के 16 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार ने। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा में 482 अंक लाकर टॉपरों के लिस्ट में 9 वाँ स्थान प्राप्त कर ग्रामीण बच्चों के लिए वह प्रेरणा का स्त्रोत बन गया। उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंधिया बुजुर्ग उत्तर का नियमित छात्र आयुष का मार्गदर्शन उत्तक्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी के शिक्षक व पिता शिव शंकर प्रसाद ने सलीके से किया। बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के कारण वह जवाहर नवोदय विद्यालय समस्तीपुर के लिए भी चयनित हुआ था, किंतु स्वास्थ्य कारणों से घर आ गया था। ग्रामीण परिवेश में संचालित अचीवमेंट इंस्टीट्यूट ने भी इसे संवारने में अपनी महती भूमिका निभाई। बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में शामिल 15 लाख विद्यार्थियों में आयुष का 09 वाँ स्थान प्राप्त करने पर पूरा गांव, इलाका एवं जिला वासी बधाई देते नहीं थक रहे हैं। पूछे जाने पर आयुष ने कहा कि वह आई आई टी से इंजीनियरिंग करने के बाद प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है। अपनी खुशियों का इजहार उसके माता-पिता ने मिठाई खिलाकर किया।

संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *