पटना आगमन पर पवन कुमार मेहता का स्वागत

  • खत्री समाज के मुद्दों पर पहल, दरभंगा में बैठक की घोषणा

पटना: बिहार प्रदेश खत्री सभा के संरक्षक एवं जाले नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पवन कुमार मेहता का आगमन समाज के लिए महत्वपूर्ण रहा। उनके स्वागत में खत्री समाज के प्रतिनिधियों ने तख्त श्री हरमंदिर साहिब में स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया और संगत के साथ लंगर प्रसाद ग्रहण किया।

प्रवास के दौरान मेहता ने समाज से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। विशेष रूप से जाति प्रमाण पत्र की समस्या, जो अब भी कई जिलों में सुचारू रूप से हल नहीं हो पा रही है, को उन्होंने प्राथमिकता दी। इस संदर्भ में प्रतिनिधिमंडल ने जाले विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार से मुलाकात की। विधायक ने समाज की मांग को न्यायोचित बताते हुए आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री को अनुशंसा पत्र भेजेंगे और इस विषय को सदन में भी उठाएंगे।

मेहता ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि खत्री सभा की वर्षों की मेहनत को नकारा नहीं जा सकता। आज समाज को जो EWS प्रमाण पत्र की सुविधा मिली है, वह सभा के सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने दरभंगा में जल्द ही सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने की घोषणा की, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।

इसके साथ ही पटना में होली मिलन समारोह की तैयारी भी शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में भाईचारा, समन्वय और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ाना है।

अंत में मेहता ने समाज के सदस्यों से एकता, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खत्री समाज के अधिकारों और विकास के लिए भविष्य में और प्रभावी पहल सुनिश्चित की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!