जय श्री राम,जय हनुमान के जयकारे से गूंजता रहा शहर

खगड़िया। त्रिकालदर्शी संत देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज के सानिध्य में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को भव्य शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाएं,पुरुष,बच्चे और बच्चियां नाचते, गाते और झूमते नगर भ्रमण किया। भगवाधारी बने भक्तों ने जय श्री राम जय हनुमान जी के उदघोष से पूरा शहर गुंजायमान कर दिया। सुसज्जित व आकर्षक रथ पर सवार बाबा शिवनाथ दास जी महाराज शोभा यात्रा का केन्द्र बिंदु शुरू से समापन तक बना रहा। शोभा यात्रा रामचंदा स्थित शुभ लगन रिसॉर्ट के निकट मनोकामना शिव मंदिर से निकली जो विद्याधार, बबुआगंज,प्रकाश टॉकीज रोड, सागरमल चौक,मील रोड, स्टेशन रोड होते हुए डॉ.राजेन्द्र प्रसाद चौक पर बने पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित शंभू नाथ ठाकुर ने बाबा शिवनाथ दास जी महाराज को मंत्रोच्चारण कर वीर हनुमान का पूजन कराया तत्पश्चात पुनः शोभा यात्रा थाना रोड होते हुए मेन रोड, लोहापट्टी, विश्वनाथगंज,बबुआगंज, विद्याधार होते हुए रामचंदा में समापन हुआ। रथ पर सवार बाबा शिवनाथ दास जी महाराज रथ से उतर कर शुभ लगन रिसॉर्ट के हॉल में उपस्थित भक्तजनों को वीर जहांनुमा की महत्ता और गुणों को सुनाया और कहा हनुमान जी भगवान श्री राम के भक्ति और सेवा में ही लीन रहा करते थे। उनको अपने बल के बारे में पता नहीं था। बलशाली होते हुए भी उनमें घमंड नाम की चीज नहीं थी। आज कलियुग में लोगों के पास थोड़ा धन और कुर्सी मिलते ही उनमें घमंड आ जाता है और लोगों को अपनी ताकत का एहसास कराने लगते हैं जो उनके पतन का कारण बन जाता है क्योंकि वाक् क्षणिक मात्र है। कलियुग में वीर हनुमान की भक्ति में डूबे हुए व्यक्ति के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं,उनमें अपने आप शक्ति मिल जाती है। शोभा यात्रा में भारत सरकार द्वारा अवॉर्ड प्राप्त ऐंकर, समाज सेवी और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अरविन्द के उद्घोष को सुन भक्तों,दर्शकों और श्रोताओं में भगवान श्री राम भक्त हनुमान की तरह जोश भर आया। हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ। आयोजक मंडली के प्रबंधक ध्रुव कुमार ने एंकर व वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। विधि विधान से वीर हनुमान का पूजन कर प्रसाद का वितरण हुआ। भंडारा और कीर्तन मंडली द्वारा भजन और संकीर्तन का रसास्वादन भक्तों ने किया। शोभा यात्रा में शामिल थे आरा के संजीव कुमार, राजेश्वर प्रसाद, पूर्वी चम्पारण के संत बजरंगी दास उर्फ़ बबलू बाबा, बाबा विवेकानंद के अलावा ध्रुव कुमार, डॉ.अरविन्द वर्मा, प्रहलाद कुमार, ललित सिंह, मुन्ना कुमार, दिनेश गुप्ता, गौतम यादव, पप्पू कुमार, चंद्रकांत सिंह, दुर्गेश चौधरी, दिवेश ठाकुर, मोहन राय, प्रशांत खंडेलिया, त्रिभुवन केडिया, अश्विनी झा, खुशबू कुमारी, दिनेश गुप्ता, संतोष चौधरी,दिलीप भगत, लाल बिहारी गुप्ता तथा मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *