दिलीप बिश्वास, पलासी/ अररिया। अररिया जिला मुख्यालय स्थित आश्रम चौक के पास युवा भाजपा नेता रंजित यादव के निवास में जिला स्तरीय सेविका एवं सहायिका संघ जिला स्तरीय संगठन की बैठक की गयी।
बैठक की अध्यक्षता कुर्साकांटा परियोजना की अध्यक्ष श्री मति ललिता कुमारी के द्वारा की गयी। बैठक में जिला एवं परियोजना स्तर के संगठन को सशक्त एवं प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया। सेविकाओ को पोषण ट्रेक्टर के माध्यम से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मुद्दा छाया रहा। सामुहिक रुप से निर्णय लिया गया कि जिला प्रोग्राम पदाधिकारी से इस आशय की जानकारी दी जाएगी। दिल्ली में संगठन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु परियोजना स्तर पर बैठक कर धरना में भाग लेने वाली सदस्यों की सूची प्रदेश महासचिव को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इस उपलक्ष्य पर बीरेंद्र राय नरपतगंज, सारिका कुमारी रानीगंज, हेम नारायण यादव व मनोज यादव, दिलीप बिश्वास पलासी, उमा शंकर भगत अररिया, संजय यादव एवं कृष्णानंद जी सिकटी के अलावे दर्जनों सदस्यों ने भाग लिया।