महलगांव में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान, संगठन मजबूती पर जोर

महलगांव/अररिया: महलगांव में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुखिया संजय यादव के कार्यालय परिसर में हुआ, जिसमें जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के उदा हाट और बागनगर मंडल के कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अति पिछड़ा आयोग के सदस्य स्वदेश यादव, जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी, फारबिसगंज के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, राष्ट्रीय परिषद सदस्य जय रानी यादव, जिला मंत्री सुष्मिता ठाकुर, अररिया विधानसभा संयोजक विकास भगत और पूर्व सोशल मीडिया संयोजक सुजीत गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

संगठन सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है। इसके लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों का बोध कराते हुए उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जोकीहाट विधानसभा के बीएलए-1 सह मुखिया संजय यादव, बागनगर मंडल अध्यक्ष संतोष मंडल, उदा हाट मंडल अध्यक्ष मनोज विश्वास सहित मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र प्रमुख और विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे सफल बताया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *